शुक्रवार, नवंबर 03, 2006

बी सी सी आई की कोई वेबसाईट नहीं?!

मेरे पड़ोस का नाई भी अपना जालस्थल चलाता है। पर अविश्वसनीय कितुं सत्य, जी हाँ, बी सी सी आई की कोई वेबसाईट हो, ऐसा गूगल देव को भी नहीं मालूम। जी हाँ मैं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बार्ड की ही बात कर रहाँ हूँ। यानि, विश्व के सबसे धनी क्रिकेट बार्ड को शायद वेबसाईट या अंतरजाल का मतलब नहीं मालूम! ऐसा प्रतीत होता है की भारत का सबसे लोकप्रिय खेल को संचालित करने वाली संस्था को शायद लोगों से जानकारी बाँटने में कोई रुचि नहीं है। मुझे ये हास्यास्पद लगता है। आई सी सी का अपना जालस्थल है जहाँ कुछ जानकारी ही सही, मगर उपलब्ध जरुर है। मगर यदि आप रणजी का कार्यक्रम जानना चाहते हों तो माफ कीजियेगा, बी सी सी आई आपके लिए कोई आधिकारिक व्यवस्था नहीं कर सकती। वैसे क्रिकेट आस्ट्रेलिया का आधिकारिक जालस्थल भी मौजूद है, इंगलैण्ड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड का जालस्थल भी है और न्यू ज़ीलैन्ड क्रिकेट का जालस्थल यहाँ है । पड़ोस में देखा जाए तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का भी जालस्थल है।

तो क्या इसे बी सी सी आई की इस माध्यम की अनभिज्ञता कहें, या फिर कुछ और? बात ये लगती है की बी सी सी आई अंतरस्थल चलाए भी तो उसपे डाले क्या। अपने आपसी सिर फुटव्वल? या अपने आई सी सी के साथ की ताना तानी?शायद पूरी दुनियाँ ऐसी कोई अन्य मिसाल नहीं, आजकल तो आठवीं के बच्चे अंतरजाल से खेलते हैं। ।एक चिट्ठे पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बार्ड के आधिकारिक अंतरस्थल के उद्घाटन के बारे में लिखा भी है, पर यू आर एल नहीं।संभव है, किसी खेलप्रेमी को इस विषय पर कुछ पता हो, यदि ऐसा है, कृपया टिप्पणी जरूर छोड़ें।पर मान लिया जाए की बी सी सी आई का जालस्थल है भी, तो कहाँ लुका रखा की गूगल महाराज भी हार गए!!
Test

6 टिप्‍पणियां:

बेनामी ने कहा…

यह तो वाकई मे अचरज की बात है।

Manish Kumar ने कहा…

बी. सी..सी. आई का सारा ध्यान अधिक से अधिक धन कैसे उपजाया जाए इसी पर लगा रहता है । अब इन छोटी मोटी बातों के लिये उसे फुर्सत कहाँ ?

bhuvnesh sharma ने कहा…

बीसीसीआई को साइट की जरूरत ही क्या है
२४ घंटे के खबरिया चैनल उसकी पोल-पट्टी पूरे दिन दिखाते ही हैं।
टी.वी. खोलिए और मजे लीजिए

RC Mishra ने कहा…

www.bcci.tv

बेनामी ने कहा…

bcci.tv पर देखो भाई. कोर्ट ने आदेश दिया है लेकिन बिल्लू भैया और विप्रो के बीच लड़ाई चल रही है.. जल्द ही आने वाली है. तब तक क्रिकइन्फो से काम चलाएं. आगे जाकर बीसीसीआई टीवी पर मैच दिखेंगे क्योंकि इन्होंने राइट ले रखे हैं.

बेनामी ने कहा…

http://bcci.cricket.deepthi.com/