मंगलवार, जून 12, 2007
टिप्पणियों के संकलन को ब्लागर पर दर्शाना
साथी ब्लागर उनमुक्त जी ने पूछा है कि ब्लागर में किस तरीके से पाठकों की टिप्पणियों के संकलन को चिट्ठे पर दिखाया जा सकता है (मिसाल के लिए दाहिने देखिए- प्रतिक्रियाएँ)। वास्तव में बड़ा ही आसान तरीका है।दरअसल आपके चिट्ठे की पोस्टों की तरह ही पाठकों की टिप्पणियों का भी एक फीड होता है। आप टेम्पलेट में जाकर एक नया पेज एलिमेंट डालें जो कि फीड के लिए हो। फिर फीड का स्रोत ये बताएँ - http://abcxyz.blogspot.com/feeds/comments/default । सेव कर दें। बात खत्म। ध्यान देने वाली बात ये है कि ये कुछ घंटो के अंतराल पर ही पुर्नप्रकाशित होती है।
ले बलइया - सटाक
अब जब देसभर के क्रिकेट प्रेमी ये सोच ही रहे थे कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड का क्या किया जाए तो जोर की आवाज आई सटाक। मालूम चला ये चाँटा ग्राहम फोर्ड साहब ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के गाल पर रसीद किया है। जोर का झटका धीरे से लगे। नहीं नहीं धीरे का झटका बड़े जोर से लगे, आह। लो फिर गूंज उठी - सटाक।
गूगलंदाजी-३: आईये गूगल साइटमैप्स का महत्व जानें

उपर दाहिने के चित्र से आपको मेरे इस चिट्ठे पर आ रहे कुछ यातायात का आभास मिलेगा, साथ ही ये दिखेगा कि गूगल पर खोजों में किन शब्दों द्वारा लोग यहाँ आ रहे है। तो क्या करना होता है आपको? बड़ा सरल है।
सबसे पहले अपने ब्लाग का पता लिख डालिए, जैसा कि इस चित्र मे दर्शाया गया है।

फिर आपको ये स्थापित करना होता है कि आप ही इस ब्लाग के स्वामी है। यदि आप बलागर पर अपना चिट्ठा चलाते हैं तो फिर आपको टेम्प्लेट के हेड टैग में साइटमैप द्वारा दिया मेटा टैग डालना होता है। यदि आप होस्टेड वर्डप्रेस चला रहे हैं तो आप रूट में एक फाइल डालके भी अपने चिट्ठे पर अपना सवामित्व स्थापित कर सकते हैं।

अगला कदम काफी महत्वपूर्ण है इसलिए ध्यान दें - अब आपको अपने ब्लाग के साइटमैप की ओर इशारा करना होता है। अगर आप बलागर पर हैं तो लिखे http://aapkablog.blogspot.com/atom.xml. यही आप वर्डप्रेस पर हों तब लिखे http://aapkablog.wordpress.com/atom.xml.

बस अब आपका चिटठा सेट हो गया। इस साइटमैप को गूगलदेव निगरानी करते रहते हैं। यदि आप नया पोस्ट लिखते हैं तो यहाँ एक एंट्री हो जाती है जिसे गूगल बाबा को सूचना हो जाती है और मकड़े आपके चिट्ठे का भ्रमण करने निकल पड़ते हैं।
अब आगे आपको कुछ रिपोर्टें बराबर मिलती रहेंगी।
मसलन गूगल के मकड़ों ने कब आपके ब्लाग का विचरण किया।

और कि गूगलदेव आपके पेजों को कितना महत्वपूर्ण मानते हैं।

यहीं पर सारी बात खत्म नहीं होती आपको और भी जानकारियाँ मिलती रहती हैं जैसे आपके चिट्ठे को किन और साइटों और चिट्ठों से लिंक मिली हुई है आदि।
यदि आप अपने चिट्ठे को गंभीरता से लेते हैं तो मेरा आग्रह है कि जल्द से जल्द गूगल साइटमैप्स की स्थापना आपके चिट्ठे पर की जाए। और हाँ, ध्यान रहे कि पहली बार आपके चिट्ठे संबंधी रिपोर्टें दिखने में कुछ हफ्तों का समय भी लग सकता है, निराश बिलकुल ना होएँ। और हाँ, हमें आपकी प्रतिक्रियाओं का इंतजार रहेगा।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)