
अब जर्मनी के ओलिवर विडर के भविष्य के बारे मे इस मजेदार कार्टून को देखिए। क्या हालत होगी ऐसी दुनियाँ की!
सुवर्णरेखा, गंडक, यमुना, दामोदर, नर्मदा, ब्राह्मणी, शिप्रा, कावेरी नदियों की खुशबू एक साथ़!

आखिर गूगल ने ऐलान कर दिया की ब्लागर प्लेटफार्म बीटा से बाहर आ गया है। वैसे इस बारे में अटकलें भी 'अब-तब' की थी। पिछले कुछ दीनों मे गूगल काफी तेजी से चिट्ठों को बीटा पर ठेल रहा था। इसमे कूछ नए फीचर हैं जो पुराने ब्लागर पर नहीं था। सरलता में गूगल के विश्वास के अनुसार ही नए प्लेटफार्म को 'नया ब्लागर' कहा गया।
मुझे ये तो नहीं मालूम की दूसरों का अनुभव कैसा रहा पर ककुछ 'बून्दें, कुछ बिन्दु' को माईग्रेट करने में भाषा की सेटिंग अंग्रेजी हो गई तथा समय की सेटिंग गड़बड़ा गई थी। पर कुछ फीचर अच्छे हैं जैसे लेबल। यदि आपने माईग्रेट नहीं किया है तो मेरी सलाह मानते हुए अपने टेमप्लेट की कापी जरुर सुरक्षित रखें।
शायद बहुत कम लोग ये जानते हैं कि गूगल देव अपने भक्तों की खोजों का लेखा जोखा भी रखते है। इसके लिए एक अंतरस्थल भी है जिसे ज़िटगेय्स्ट (Zeitgeist) कहते हैं जहाँ पर गूगलदेव सबसे लोकप्रिय खोजों को प्रकाशित करते है। अब ये अलग अलग देश के लिए अलग अलग सूची प्रकाशित होती है। इनको देखने पर रोचक जानकारी मालूम होती है। मसलन साथ वाले चित्र में भारत की अक्टूबर की सबसे ज्यादा खोजे जाने वाले शब्द / शब्दसमूह हैं। साफ है कि भारतवासी अक्टूबर में सबसे ज्यादा यात्रा की तैयारी मे लगे थे। कुछ ध्यान आने वाली फिल्मों की तरफ भी था। सानिया मिर्जा और क्रिकेट तो भारतीय जीवन का हिस्सा जैसे है।ऐंजेलिना जोली की टोली भी उसी समय पुणे और मुंबई मे लोगों से पंगे लेती चल रही थी।