सोमवार, दिसंबर 18, 2006

गूगलानुसार भारतवासी अक्टूबर में क्या ढूंढ रहे थे

शायद बहुत कम लोग ये जानते हैं कि गूगल देव अपने भक्तों की खोजों का लेखा जोखा भी रखते है। इसके लिए एक अंतरस्थल भी है जिसे ज़िटगेय्स्ट (Zeitgeist) कहते हैं जहाँ पर गूगलदेव सबसे लोकप्रिय खोजों को प्रकाशित करते है। अब ये अलग अलग देश के लिए अलग अलग सूची प्रकाशित होती है। इनको देखने पर रोचक जानकारी मालूम होती है। मसलन साथ वाले चित्र में भारत की अक्टूबर की सबसे ज्यादा खोजे जाने वाले शब्द / शब्दसमूह हैं। साफ है कि भारतवासी अक्टूबर में सबसे ज्यादा यात्रा की तैयारी मे लगे थे। कुछ ध्यान आने वाली फिल्मों की तरफ भी था। सानिया मिर्जा और क्रिकेट तो भारतीय जीवन का हिस्सा जैसे है।ऐंजेलिना जोली की टोली भी उसी समय पुणे और मुंबई मे लोगों से पंगे लेती चल रही थी।
यदि आप पूरा ज़िटगेय्स्ट देखना चाहते हैं तो यहाँ जाँए। वैसे ज़िटगेय्स्ट शब्द जर्मन का है जिसका अर्थ है 'समय की भाव' या अंग्रेजी मे कहा था तो 'spirit of the times'।
Test

2 टिप्‍पणियां:

Udan Tashtari ने कहा…

संभलने के लिये अच्छी जानकारी. धन्यवाद.

Navrang ने कहा…

भाई अब हम का बोलें, बस यूँ समझ लीजिए की मज़ा आ गया....
बरा अच्छा लगा... हिंदी ब्लॉग पढ़ कर..... उम्मीद है आप ऐसे ही गर-दा उराते रहेंगें..........