शनिवार, नवंबर 18, 2006

सी और सी प्लस-प्लस का भयंकर लफड़ा।

हमारा एक मित्र परिवार हमारे घर पर आमंत्रित था। कानफिगुरेशन ये था - मित्र, उनकी पत्नी और छोटा बच्चा। अचानक बच्चे ने आके अपने पिता के कान में बुदबुदाया। फिर हमारे मित्र यानि बच्चे के पिता ने जोर से पूछा, "सी या सी प्लस प्लस?"। हम घबरा गये कि ये तीन साल का बच्चा इतना प्रतिभावान?! अपनी छह वर्ष की सुपुत्री पर गुस्सा आया कि केवल पी-सी गेम ही खेलती रहती है।फिर मित्र के बच्चे ने कानी उंगली दिखाई और उसके पिताजी उसे बाथरुम की तरफ ले गये। सी और सी
प्लस-प्लस का इतना भयंकर लफड़ा।

Test

10 comments:

संजय बेंगाणी ने कहा…

बहुत खुब.
अगली बार आपके मित्र आये तो पुछियेगा'"क्या लेंगे जावा या टी प्लस प्लस"

rachana ने कहा…

ओह्! तो आगे आने वाले बच्चों की भाषा अब ये होगी!!

बेनामी ने कहा…

झकास ।।।

बेनामी ने कहा…

:-)

Amit ने कहा…

हा हा हा, खूब रही। :D

Manish ने कहा…

मैंने समझा ये पोस्ट कम्पयूटर की भाषा पर होगी पर यहाँ तो माजरा ही कुछ और निकला :) :)!

Jitendra Chaudhary ने कहा…

बहुत अच्छे मियां, सही जा रहे हो|
अगर सी# बोले तो क्या समझा जाए?

बेनामी ने कहा…

बहुत सही, आगे-2 देखिये होता है क्या।

बेनामी ने कहा…
यह पोस्ट ब्लॉग व्यवस्थापक के द्वारा निकाल दी गई है.
RAJESH KUMAR ने कहा…

@ संजय, रचना, प्रभाकर, उन्मुक्त, अमित, मनीष, और डा टण्डन, आपकी टिप्पणियों के लिए धन्यवाद
@ जीतु भाई, अगर सी शार्प की बात निगलती तो संभव है लानत अपने आप पर आती, शायद मैं बेहोश भी हो जाता, क्योंकि इससे मेरा परिचय लगभग ६ वर्ष का है और आज तक समझ नहीं आया :)
राजेश